गुलाटी का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया

रावतभाटा(शिव सिंह चौहान)। मारुति मानस मंडल द्वारा रावतभाटा नगर भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर अध्यक्ष श्याम गुलाटी का स्वागत किया गया। मारुति मानस मंडल के संरक्षक कमल अरोड़ा ने बताया कि रावतभाटा नगर भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर श्याम गुलाटी का हॉट चौक स्थित माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद संजय रेठुदिया मंडल, कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, वार्ड पंच अजीत राव मराठा, महामंत्री दिनेश सेन, पूर्व पार्षद दिलीप मीणा, बीटू सिंह, महेंद्र चौधरी, जितेंद्र जैन, विजय माली, विष्णु ट्रेलर, सांवरा गुर्जर, मोनू सिंह चौहान, रोहित बारेशा, राहुल पिपलोदिया, अमन बारेशा, सत्यनारायण शर्मा, माशूक अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम शेख मौजूद रहे।