राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया

तलवास(मूलचंद शर्मा)। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राष्ट्र की प्रथम सरकार ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत है। इनका नियन्त्रण पंचायती राज का है। ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत ग्राम के विकास की प्रथम ईकाई है। ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधि के रूप में सरपंच, उप सरपंच, पंच है। ग्राम के विकास की योजना ग्राम सभा में तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाता है।

   सभी ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों के साथ साथ ग्राम में विकास के सहयोग हेतु 11 सदस्यों का चयन किया जाकर उनसे भी विकास के प्रस्ताव के क्रियान्वयन मे सहयोग लिया जाना चाहिए।

    पंचायती राज को शसक्त करने हेतु जन प्रतिनिधियों के साथ साथ ग्राम स्तर के सक्रिय सदस्यों की समिति का गठन कर विकास में सहयोग लेना ग्राम के विकास मे हितकर है।

    ग्राम विकास में सक्रिय मूलचंद शर्मा जो अलग अलग समितियों में कार्य कर रहे है इनका मानना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय व्यक्तियों का सहयोग नही लिया जाता है। ग्राम पंचायत स्तर पर सभी सक्रिय व्यक्तियों का सहयोग लेकर सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने मे सहयोग लिया जाना अपेक्षित है।

   मुख्य सचिव, शासन सचिवालय, राजस्थान सरकार को मूलचंद शर्मा ने समिति निर्मित कर ग्राम स्तर पर सहयोग।